फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIG 29K Crash : भारतीय नौसेना ने कहा - मिग-29 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लापता पायलट की तलाश जारी

Sat, 28 Nov 2020 07:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के मिग-29के लड़ाकू विमान के अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लापता पायलट निशांत सिंह की तलाश जारी है। पश्चिमी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मिग-29के विमान के कमांडर की खोज के लिए तलाशी अभियान 40 घंटे बाद भी जारी है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि पायलट कमांडर निशांत सिंह की खोज में और अधिक जमीनी यंत्र और विमान लापता लगाए गए हैं। विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी और यह गुरुवार शाम को दो पायलटों के साथ अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जहाज के दो पायलटों में से प्रशिक्षु पायलट को बचा लिया गया है, जबकि कमांडर निशांत सिंह दुर्घटना के बाद भी लापता है और विशाल समुद्र में उनकी तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि हवा और सतह इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। सरकार ने गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आईएनएस विक्रमादित्य मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण का हिस्सा था जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल थीं। 17 से 20 नवंबर तक होने वाले बड़े नौसेना अभ्यास में विमान वाहक पोत पर मिग-29के का बेड़ा भी शामिल था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें