फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की बढ़ेगी बेचैनी, टॉप नेवी कमांडर करेंगे सुरक्षा पर चर्चा

Sun, 22 Oct 2017 09:28 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
नेवी के टॉप कमांडर मंगलवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय सम्मेलन में भारत के समक्ष समुद्री मोर्चे पर उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों पर गहन चर्चा करेंगे। चीन की बढ़ती नौसैन्य शक्ति और हिंद महासागर क्षेत्र में इसकी बढ़ती सैन्य मौजूदगी सम्मेलन में चर्चा का केंद्र बिंदु होगी।
विज्ञापन


द्विवार्षिक नौसैन्य कमांडर सम्मेलन में नौसेना की महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण योजना, इसकी युद्ध संबंधी तैयारी और कई अन्य अभियानगत एवं रणनीतिक मुद्दों की भी समीक्षा की जाएगी। 

पढ़ें- आर्म्स डीलर से वाड्रा के 'कनेक्शन' पर बोलीं रक्षामंत्री- कांग्रेस की चुप्पी बयां कर रही सबकुछ    

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा, ‘युद्ध के मोर्चों पर अभियानगत प्रभावशीलता, साजोसामान और दूरस्थ अभियानों के लिए तटीय सहायता अवसंरचना विकास पर ध्यान देने के साथ नौसेना की युद्धगत तैयारी की समीक्षा की जाएगी।’
विज्ञापन


रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके विभिन्न सत्रों में शीर्ष रक्षा अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के थलसेना और वायुसेना के प्रमुखों द्वारा भी संबोधित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें