फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पासिंग आउट परेड में बोले नौ सेना अध्यक्ष, AI जैसी तकनीकों से जटिल हुआ सुरक्षा परिदृश्य

Wed, 30 Nov 2022 10:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

नौसेना प्रमुख ने कहा, यहां से निकलने के बाद आप सभी एक ऐसी दुनिया से रूबरू होंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी उन्नत तकनीकों के आने से सुरक्षा परिदृश्य जटिल हुआ है।
विज्ञापन
नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को पुणे के खडकवासला स्थित अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से बाहर निकलते ही आप एक ऐसी दुनिया से रूबरू होंगे, जिसे युद्ध और शांति की सरल परिभाषाओं द्वारा परिभाषित नहीं किया जा सकता। एक ऐसी दुनिया जिसमें पारंपरिक युद्ध का खतरा अभी भी मौजूद है। 

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने कहा, आप सभी एक ऐसी दुनिया से रूबरू होंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी उन्नत तकनीकों के आने से सुरक्षा परिदृश्य जटिल हुआ है। आपको अंतरिक्ष और साइबर स्पेस शामिल करने के लिए जमीन, समुद्र और वायु की पारंपरिक सीमाओं से परे खतरों पर बातचीत करने की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें