फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: सीमा पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे नौसेना और वायुसेना प्रमुख, मिठाइयां बांटकर दी शुभकामनाएं

Sun, 08 Nov 2026 05:27 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली

सार

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने गुजरात में अग्रिम बेस का दौरा कर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। वहीं, वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने भी फ्रंटलाइन पर एयर वॉरियर्स के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
दिवाली पर जवानों से मिले सेना के शीर्ष अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने गुजरात में नौसेना के एक अग्रिम परिचालन बेस (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) का दौरा किया और वहां नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरे के दौरान, उन्होंने राज्य में स्थित इकाइयों की परिचालन तैयारियों, बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं और उनकी क्षमताओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


नौसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट में जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा, 'नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने गुजरात में भारतीय नौसेना के एक अग्रिम परिचालन बेस और दूरस्थ इकाइयों का दौरा किया और वहां तैनात नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।' अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर नौसेना प्रमुख को अग्रिम मोर्चे पर तैनात इकाइयों के साथ दिवाली मनाने, अपने परिवारों से दूर सेवा दे रहे कर्मियों के समर्पण की सराहना करने और भारतीय नौसेना की पहचान माने जाने वाले आपसी स्नेह और भाईचारे को साझा करने का अवसर मिला।
 
विज्ञापन


इसके साथ ही एयर चीफ मार्शल भी दिवाली के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे। वायुसेना ने ऑफिशियल एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा की और लिखा, 'एयर वॉरियर्स के साथ दिवाली का जश्न जारी है। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, ने दिवाली के दिन फ्रंटलाइन पर तैनात एयर वॉरियर्स और अग्निवीरवायु के साथ जश्न मनाने के लिए एक फॉरवर्ड एरिया एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया।'
 

वहां मौजूद कर्मियों से बातचीत करते हुए और मिठाइयां बांटते हुए, उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के आसमान को सुरक्षित रखने के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना की, जो इस खास मौके पर भी अपनी ड्यूटी के कारण अपने परिवारों से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें