फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेट निकोबार द्वीप में कैंपबेल की खाड़ी स्थित नौसैनिक हवाई अड्डे का नौसेना प्रमुख ने किया दौरा

Sat, 14 Nov 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से गतिरोध के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को ग्रेट निकोबार द्वीप में कैंपबेल की खाड़ी स्थित रणनीतिक रूप से अहम नौसैनिक हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने इस क्षेत्र में नौसेना की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि नौसैनिक हवाई अड्डा आईएनएस बाज हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने वाले कई महत्वपूर्ण रास्तों पर नजर रखता है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, दौरे में अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एडमिरल करमबीर सिंह को कई सक्रिय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ कमान के ढांचागत विकास और तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। दिवाली के मौके पर कर्मचारियों के साथ एकजुटता जताना इस दौरे का मकसद था।


अंडमान-निकोबार देश की तीनों सेनाओं का इकलौता कमान है, जो हिंद महासागर में भारत के रणनीतिक हितों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है। हिंद महासागर क्षेत्र पर अपने नापाक इरादे लेकर अक्सर चीन के जंगी पोत भी आते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें