फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Boat Accident: पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय पहुंचे नौसेना प्रमुख, बोट हादसे को लेकर की बैठक

Fri, 20 Dec 2024 03:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Boat Accident: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना के जहाज की टक्कर से यात्री नाव की दुर्घटना के बाद आज नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी ने बैठक की है। उन्होंने शुक्रवार को पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया और दुर्घटना के बारे में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
मुंबई नाव हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना की स्पीड बोट के मुंबई तट पर यात्रियों से भरी एक नाव से टकराने के दो दिन बाद, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया और दुर्घटना के बारे में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। एक अधिकारी ने बताया कि एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर को उस जगह का हवाई निरीक्षण भी किया, जहां यह दुर्घटना हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को नौसेना के बोट ने मारी थी टक्कर
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा हुआ, जब नौसेना की एक जहाज ने एक यात्री नाव को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और करीब 100 लोगों को बचाया गया है। इस हादसे से पहले नौसेना की नाव अरब सागर में चक्कर लगा रही थी। वहीं जानकारी के मुताबिक, यात्री नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। यात्री नाव 'नील कमल' पर 100 से अधिक यात्री सवार थे जो इस टक्कर के बाद पलट गई थी।



नीलकमल पर सवार थे क्षमता से ज्यादा यात्री
मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अधिकारी ने हादसे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना के एक जहाज से टकराने के बाद पलटी पर्यटक नाव नीलकमल में 90 यात्रियों की क्षमता थी, लेकिन हादसे के दौरान उसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, पर्यटक नाव में 84 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी।
विज्ञापन




नौसेना ने जांच के लिए गठित की 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी'
इस मामले की जांच के लिए नौसेना की तरफ से गुरुवार को 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' गठित की। इससे पहले जुलाई महीने में, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद भी मुंबई का दौरा किया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें