फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों में है सिद्धू की कमाई, सिर्फ क्रिकेट कमेंट्री के मिलते हैं 22 करोड़

Wed, 20 Jul 2016 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़ने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी हाजिर जबाबी के लिए मशहूर सिद्धू की कमाई करोड़ों में है। सिद्धू के इनकम के कई सोर्स हैं। इनमें टेलिविजन शो, क्रिकेट कमेंट्री भी शामिल हैं। सिद्धू इसके लिए अच्छी-खासी रकम चार्ज करते हैं।
विज्ञापन


फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2013 में सिद्धू की कमाई 5.75 करोड़ थी। कमाई का मुख्य जरिया टीवी शो और क्रिकेट कमेंट्री रहे। इस समय सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' से कमाई कर रहे हैं। सिद्धू इससे पहले कलर्स चैनल के रिएलटी शो 'कामेडी नाइट्स विथ कपिल' में जज की भूमिका में आते थे। सिद्धू इस शो के लिए प्रति हफ्ते 8-10 लाख रुपए लेते थे। इस शो में सिद्धू अपने हंसने के अंदाज के चलते मशहूर थे।
 
विज्ञापन

सिद्धू का कितना है बैंक बैलेंस

- फोटो : gettyimages
सिद्धू ने इससे पहले स्टार इंडिया से तीन साल का करार किया था। ये करार 22.5 करोड़ में हुआ था। इस करार के तहत सिद्धू को स्टार इंडिया के स्पोर्टस चैनल के लिए क्रिकेट कमेंट्री करनी थी। आईपीएल 2014 के दौरान यह करार विवादों में आ गया था, जब सिद्धू करार की शर्तों का उल्लघंन कर सैट मैक्स चैनल के लिए कमेंट्री करने लगे। सैट मैक्स चैनल ने भी सिद्धू को अच्छी-खासी रकम ऑफर की थी।

2009 में अमृतसर से चुनाव लड़ते समय सिद्धू ने जो एफिडेविट फाइल किया था,उसके मुताबिक, सिद्धू की कुल संपत्ति करीब 14 करोड़ है। सिद्धू ने अलग-अलग शेयर, बान्ड्स और डिबेंचर में 6 करोड़ रुपये निवेश कर रखे हैं, जबकि बैंक और नॉन बैंकिग फाइनांशियल कंपनी में 1 करोड़ से ऊपर की धनराशि जमा कर रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें