फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर बयानबाजी और बाजवा के गले मिलने पर सुषमा स्वराज ने सिद्धू को लगाई झाड़

Tue, 18 Sep 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Navjot singh sidhu and Sushma swaraj
विज्ञापन

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की और करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने को लेकर पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने में पहल करने का आग्रह किया। इस दौरान सुषमा स्वराज ने करतारपुर कॉरिडोर पर उनकी बयानबाजी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले मिलने पर सिद्धू को जमकर झाड़ लगाई। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर बातचीत के लिए सिद्धू के अलावा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद भी सुषमा स्वराज के पास गए थे। केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने यह दावा करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज ने सिद्धू को करतारपुर मुद्दे को 'बिगाड़ने' के लिए झिड़का।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इस दौरान विदेश मंत्री ने सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए दी गई अनुमति का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।  
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धू पाकिस्तान गए थे और वहां के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले मिले थे, जिसके बाद भारत में उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो पाकिस्तानी सेना प्रमुख के गले इसलिए मिले थे, क्योंकि उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारतीय राज्य पंजाब के सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का काम कर रही है।  

गौरतलब है कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर दोनों देशों के बीच अभी भी कई मुश्किलें हैं। दरअसल, दोनों देश यह चाहते हैं कि दूसरा देश इस ओर पहला आधिकारिक कदम उठाए। इससे पहले सिद्धू ने सुषमा स्वराज को इस विषय पर पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को बेहद भावनात्मक मामले पर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। 

करतारपुर कॉरिडोर को खोलना भारत के सिख श्रद्धालुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे वह पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पहले दिए बयान में कहा था कि वह भारत की तरफ दो कदम आगे बढ़ाएंगे यदि वह एक कदम आगे बढ़ेगा। उन्होंने बेहतर रिश्तों की उम्मीद जताई थी।

हालांकि, हालिया इंटरव्यू में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बाद ही दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हो सकती है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें