फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन गीता के पद्मश्री ठुकराने के मुद्दे पर बोले नवीन पटनायक, यह उनका अधिकार है 

Mon, 28 Jan 2019 08:11 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी बहन गीता मेहता के पद्मश्री सम्मान ठुकराने के फैसले को उनका अधिकार बताया। पटनायक ने कहा कि मेरी बहन को अधिकार है कि वह क्या करना चाहती हैं और क्या नहीं।  बता दें कि गीता मेहता लोकप्रिय लेखिका-फिल्मकार हैं और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। गीता राज (1989), स्नेक्स एंड लैडर्स: ग्लिम्पसेस ऑफ मॉडर्न वर्ल्ड (1997) और इटरनल गणेश (2006) जैसी किताबें लिख चुकी हैं। गीता मेहता करीब 14 डॉक्युमेंट्री भी बनाई हैं। वह अमेरिकी चैनल एनबीसी के लिए कुछ समय रिपोर्टिंग भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, भारत सरकार ने गीता मेहता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान किया था। लेकिन गीता ने पद्मश्री अवार्ड ठुकराते  हुए कहा कि इससे आगामी चुनाव पर प्रभाव पड़ेगा और गलत संदेश जाएगा। हालांकि उन्होंने उड़ीसा के उन हस्तियों को शुभकामना दी जिन्हें ये सम्मान मिला है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें