रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 667 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय वायु सेना के लिए 6 डोर्नियर -228 विमानों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की परिचालन क्षमता में इजाफा होगा। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 667 करोड़ रुपये की लागत से वायुसेना के लिए 6 डोर्नियर -228 विमानों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। आईएएफ इस विमान का इस्तेमाल रूट ट्रांसपोर्ट रोल और कम्युनिकेशन ड्यूटी के लिए कर चुकी है।
विज्ञापन
इसका उपयोग वायुसेना के ट्रांसपोर्ट पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए भी किया गया है। छह विमानों की वर्तमान खेप को अपग्रेडेड ईंधन-कुशल इंजन के साथ खरीदा जाएगा। यह विमान पूर्वोत्तर के सेमी प्रीपेयर्ड/शॉर्ट रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से कम दूरी के संचालन के लिए उपयुक्त है। छह विमानों के शामिल होने से दूरदराज के क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता और बढ़ेगी।