फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: नवीन-ममता ने संघीय ढांचे को मजबूत करने का लिया संकल्प, गठबंधन से जुड़े सवालों को टाल गए दोनों नेता

Thu, 23 Mar 2023 09:01 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Odisha: नवीन निवास में ममता बनर्जी के साथ बैठक के अंत में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने देश के संघीय ढांचे को स्थायी और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कोई अन्य राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पटनायक का समर्थन किया। 

 
विज्ञापन
ममता बनर्जी और नवीन पटनायक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को देश के संघीय ढांचे को 'मजबूत और स्थायी' बनाने का संकल्प लिया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने बनर्जी की ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर एक बैठक की।

विज्ञापन




नवीन निवास में ममता बनर्जी के साथ बैठक के अंत में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने देश के संघीय ढांचे को स्थायी और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कोई अन्य राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।" 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पटनायक का समर्थन किया और कहा, "नवीन जी ने जो कहा मैं उसका पुरजोर समर्थन करती हूं और मैं इसकी सराहना करती हूं। हालांकि, दोनों नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे मोर्चे या क्षेत्रीय गठबंधन की संभावनाओं पर सवालों को टाल दिया। 
विज्ञापन


ममता बोलीं- यह शिष्टाचार मुलाकात थी, गंभीर राजनीतिक मसलों पर नहीं हुई कोई चर्चा 
उन्होंने कहा, 'यह शिष्टाचार मुलाकात थी। गंभीर राजनीतिक मामलों के बारे में कोई गहन चर्चा नहीं हुई। हमारी बहुत पुरानी दोस्ती है।" इससे पहले बनर्जी पटनायक के आवास पर पहुंचीं जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ का श्री अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो को तीन रथों की प्रतिकृति भी भेंट की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम को फिलीग्री वर्क और कुछ मिठाइयां भी भेंट कीं। बनर्जी ने पटनायक को एक शॉल भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें