फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः सरकार में बड़ा फेरबदल, 11 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Sun, 07 May 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
नए मंत्रियों ने ली शपथ - फोटो : ani
विज्ञापन
ओडिशा सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के बाद आज 11 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल एस सी जमीर ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में 6 को कैबिनेट रैंक जबकि 5 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।
विज्ञापन

  Odisha cabinet reshuffle: New ministers take oath at Raj Bhawan in Bhubaneswar pic.twitter.com/L4n3IBqyX8 — ANI (@ANI_news) May 7, 2017
नए कैबिनेट मंत्री के रुप में निरंजन पुजारी, प्रफुल्ल सामल, सूर्य नारायण पात्रा, प्रताप जेना, महेश्वर मोहंती और शशीभुषण बेहरा को शपथ दिलाई गई है। जबकि राज्यमंत्री के रुप में विजय नायक, शुशांत सिंह, नुरसिंह साहू, अनंत दास और चंद्रसारथी बेहरा शामिल हैं।

इससे पहले बीते दिन ओडिशा सरकार के 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में संजय दासबर्मा, अरुण साहू, पुष्पेंद्र सिंहदेव, प्रणब प्रकाश दास, सुदाम मार्डीं, प्रदीप पनिग्रही, देबी मिश्रा आदि के नाम प्रमुख थे।
विज्ञापन


गौरतबल है कि ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार है और उन्हें लोकप्रिय नेता माना जाता है। पर इसके बावजूद पिछले कुछ समय से बीजेपी अपने कदम जमाने में कामयाब हुई है। ओडिशा में हुए हालिया पंचायत चुनावों में बीजेपी ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें