फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः महाहड़ताल से चार अरब का कारोबार प्रभावित

Sat, 03 Sep 2016 04:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी/ललितपुर
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देशव्यापी हड़ताल का झांसी और ललितपुर जनपद में खासा असर हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक दोनों जिलों में करीब चार अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय व प्रदेश संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को 11 श्रमिक संगठनों से जुड़े बैंक, बीमा, राजस्व व परिवहन कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


इससे झांसी और ललितपुर जनपद के बैंकों में करीब चार सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। डाक सेवा भी ठप रही। उधर, लेखपालों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल से राजस्व व दैवीय आपदा, आय और जाति, खतौनी, खसरा जैसे जरूरी कार्य भी प्रभावित चल रहे हैं।

शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे तक रोडवेज, लोहिया बसों का संचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। झांसी में एसबीआई को छोड़ बाकी सभी सरकारी बैंकों में ताले लटके रहे तथा क्लियरिंग हाउस भी बंद रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने रैली निकाली व सभा करके सरकारी नीतियों को कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें