नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आयकर विभाग के दस्तावेज सौंपे हैं। कोर्ट ने कहा कि इन दस्तावेजों को तब तक सील रखा जाना चाहिए जब तक मामले की सुनवाई दोबारा शुरू न हो जाए। कोर्ट ने इस मामले को 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है।
आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दायर आवेदन में कई खामियां सामने आयी थीं । अदालत ने टिप्पणी नेशलन हेराल्ड मामले की सुनवाई के दौरान दी थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष
राहुल गांधी ने उन पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया था।
मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने कहा था कि शिकायतकर्ता द्वारा दायर आवेदन में कई खामियां हैं और इसे शुरू में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए। अदालत में इसी मामले पर 20 जनवरी को सुनवाई होनी थी।
मामले में सोनिया और राहुल के अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे तथा सैम पित्रोदा के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं। इन लोगों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अपने द्वारा दायर नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित मुकदमे में विलंब कर रहे हैं।