फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रदर्शनकारियों व मीडिया से बदसलूकी पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त

Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्राओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जामिया बवाल के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता और मीडिया से बदसलूकी के मामले में  दिल्ली पुलिस को नोटिस देकर जवाबदेही तय करने को कहा है। सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधित कानून के विरोध में महिला प्रदर्शनकारियों और महिला मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस की बर्बरता पर क्षोभ जताया। 

विज्ञापन


आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को अलग से नोटिस देकर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि छात्राओं के खिलाफ पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई और यहां तक कि कथित छेड़छाड़ भी की गई। मामला सीसीटीवी कैमरों में दर्ज न हो, इसलिए बिजली भी गुल कर दी गई। शर्मा ने कहा कि आयोग पुलिस की बर्बरता को लेकर काफी चिंतित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें