फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Voters Day: पीएम मोदी ने कहा- ये आयोग के योगदान की सराहना का अवसर है

Mon, 25 Jan 2021 12:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ bjp for india
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनाव आयोग द्वारा हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने और चुनावों को सुचारू रूप से संचालित करने के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का एक अवसर है। यह मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता को लेकर जागरूकता फैलाने का भी दिन है, खासकर युवाओं में।'
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें