फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज अपडेट्स: यूट्यूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने दी जमानत, तमिलनाडु के सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Tue, 10 Nov 2026 02:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने यूट्यूबर और एनटीके पार्टी के नेता सत्तई दुरई मुरुगन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में चेन्नई साइबर क्राइम विंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। 

विज्ञापन


नस्लीय टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन को पुलिस हिरासत में भेजा गया 
त्रिपुरा की एक जिला अदालत ने मंगलवार को कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन को पुलिस हिरासत में भेज दिया। त्रिपुरा पुलिस उसे दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर राज्य लेकर आई थी। यह मामला त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी और उत्पीड़न से जुड़ा है।

शोकीन को मंगलवार दोपहर अगरतला में पश्चिम त्रिपुरा जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए सात दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने उसे 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उससे मामले में आगे पूछताछ की जाएगी। उसे 13 नवंबर को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब राज्य पुलिस शोकीन से पूछताछ करेगी। यह मामला अगरतला के न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) थाने में दर्ज है। यह मामला 22 अक्तूबर को दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

शोकीन को दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले 22 अक्तूबर को करोल बाग इलाके से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 24 अक्तूबर को उसे तीस हजारी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। इसके बाद त्रिपुरा पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कर रहे थे। टीम आरोपी को वापस त्रिपुरा लेकर आई।

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीएस राव ने पहले बताया था कि राज्य पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। इस वीडियो में कथित तौर पर त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी और उत्पीड़न दिखाया गया था।
 
 

Trending Videos
विज्ञापन

अरुणाचल में सियांग प्रोजेक्ट के लिए एक लाख पेड़ कटेंगे
अरुणाचल में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुद्देश्यीय परियोजना (एसयूएमपी) के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच इसकी सहायक नदी सियोम पर प्रस्तावित जलविद्युत परियोजना को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की वन सलाहकार समिति (एफएसी) से अहम मंजूरी मिल गई है। एसयूएमपी क्षेत्र के मूल निवासी समुदायों का दावा है कि इस परियोजना के बनने से उनकी पुश्तैनी जमीन, नदी प्रणालियों, आजीविका, सांस्कृतिक विरासत व क्षेत्रीय अधिकारों पर बुरा असर पड़ेगा। नयिंग जलविद्युत परियोजना (1,000 मेगावाट) का संचालन नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड करेगा। इसे अरुणाचल प्रदेश के शी योमी और सियांग जिलों में बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 470 हेक्टेयर अवर्गीकृत वन भूमि का उपयोग किया जाएगा और एक लाख से अधिक पेड़ काटे जाएंगे। अवर्गीकृत वन वह क्षेत्र है जिसे वन के रूप में दर्ज तो किया गया है, लेकिन यह आरक्षित या संरक्षित वन की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे वनों के स्वामित्व की स्थिति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है।

देश में 500 रुपये के नोट पूरी तरह बंद हों: सीएम नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी एन. चंद्रबाबू नायडू ने देश में भ्रष्टाचार पर प्रभावी लगाम लगाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 500 रुपये के नोट को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 1000 और 2000 रुपये जैसे बड़े मूल्य के करेंसी नोटों की तरह देश में 500 के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। अमरावती में नायडू ने कहा कि बाजार में केवल 100 और 200 रुपये के छोटे नोट ही चलन में रहने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि बड़े मूल्य के नोटों का चलन समाप्त होने से नकद लेनदेन कम होगा, जिससे भ्रष्टाचार की जड़ों को तोड़ने और काले धन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। नायडू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इससे पहले भी डिजिटल करेंसी से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें