पुलवामा में हमले के बाद मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। एनएसए अजित डोभाल ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं राजनाथ सिंह शुक्रवार को कश्मीर के पुलवामा में जा रहे हैं। फिलहाल गृह मंत्रालय में बैठक चल रही है। बैठक में ज्वाइंट सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी हिस्सा ले रहे हैं वहीं गृह सचिव को भूटान से वापस बुलाया गया है।
-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर से बात की है। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी फोन पर बात की है। राजनाथ सिंह ने पटना में अपनी प्रस्तावित रैली रद्द कर दी है। वहीं घटना के करीब तीन घंटे बाद पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घिनौना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि बहादुर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है। पीएम मोदी ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश है।
-इससे पहले घटना की निंदा करते हुए जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि- एक सिपाही और भारतीय नागरिक होने के नाते ऐसे कायराना हमले से मेरा खून खौलता है। जवानों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।
-गृह सचिव राजीव गौबा को भूटान से वापस बुलाया गया। आज ही पहुंचे थे भूटान।