राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर पहले हिंदी फिर अंग्रेजी में प्रसारण होगा।
केरल: अस्पताल का पूर्व एचआर प्रबंधक गिरफ्तार, महिला कर्मचारी को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप
कोट्टायम के चंगनासेरी में एक चर्चा संचालित अस्पताल के पूर्व मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। उस पर एक नन को अश्लील वीडियो भेजने और यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बाबू थॉमस (45 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पोमकुन्नम का निवासी है। थॉमस उस चर्च संचालित अस्पताल में एच प्रबंधक के पद पर कार्यरत था और नन उसकी सहकर्मी के रूप में काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि थॉमस ने कथित तौर पर नन को अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भेजे और यौन संबंध बनाने की मांग की। शुरुआत में नन ने अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत की, जिसके बाद थॉमस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उसे अस्पताल से हटा दिया गया।
इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया और थॉमस को शनिवार को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास जानकारी है कि थॉमस ने अस्पताल की अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया था। उसके मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने कई कर्मचारियों को अश्लील संदेश और वीडियो भेजे थे। जांच के तहत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल: शशि पांजा ने एसआईआर सुनवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया
पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सुनवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया, जब वह उत्तर कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुईं। श्यामपुकुर की टीएमसी विधायक को रविवार दोपहर एसआईआर सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दो बार प्रवेश किया। पहली बार पेश होने के बाद उन्हें बाहर निकलते और बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) से बातचीत करते देखा गया, इसके बाद उन्होंने दोबारा अंदर प्रवेश किया। सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पांजा ने अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाया और कहा, मेरे नाम का 2002 के मतदाता सूची में होने के बावजूद अतिरिक्त दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुझसे इतने सारे दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं? मेरी कोई गलती नहीं है। मुझे अभी भी भरोसा नहीं है कि मेरा नाम 14 फरवरी को सूची में होगा या नहीं। मैं सच में हैरान हूं- मेरा नाम 2002 में था और और क्या सबूत चाहिए? पांजा ने आगे कहा, मुझसे अतिरिक्त दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं? मैं सच में अन्य लोगों की भी चिंता कर रही हूं, जिन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही भारतीय नाव की जब्त
पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव जब्त की।आईसीजी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में जहाजों की जांच, तस्करी रोकने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले आईसीजी बोर्डिंग दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। यहां पहुंचकर दल ने मछली पकड़ने वाली छोड़ी गई लक्ष्मीनारायण नाव को अपने कब्जे में ले लिया। नाव की तलाशी लेने पर दल को इसमें सुपारी के 52 बैग बरामद किए। इनमें से हर एक का वजन 50 किलो था। इन बैग्स से कुल 2,600 किलो सुपारी जब्त की गई। आईसीजी के फ्रेजरगंज स्टेशन ने 22 जनवरी को इस अभियान को अंजाम दिया।
ओडिशा: BJD ने फर्जी निलंबन पत्र को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजेडी ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि पूर्व सिमुलिया विधायक ज्योति प्रकाश पाणिग्रही के निलंबन का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। BJD मीडिया समन्वयक और प्रवक्ता प्रियब्रत माझी ने साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा की जा रही है, जिसमें झूठा दावा किया गया कि सिमुलिया के दो बार के विधायक पाणिग्रही को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
प्रियब्रत माझी ने कहा कि यह निलंबन आदेश, जो कथित तौर पर BJD के आधिकारिक लेटरहेड पर जारी किया गया था, पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम पैदा करना है। शिकायत में उन्होंने जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और मामले की गंभीर जांच की मांग की। माझी ने कहा कृपया इस मामले को सार्वजनिक शांति बनाए रखने और झूठी जानकारी के और फैलाव को रोकने के लिए तुरंत गंभीरता से लें।
झारखंड: केरदारी में सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव
केरदारी ब्लॉक में शनिवार रात सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूत्रों के अनुसार झड़प में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और घटनास्थल की निगरानी बढ़ा दी। जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ रास्ते बंद कर दिए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया।