फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National News: कजाकिस्तान के राजदूत बने टीवी नागेंद्र प्रसाद, पढ़िए देश की अहम खबरें

Sat, 01 Jul 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डॉ टीवी नागेंद्र कजाकिस्तान में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए हैं। ओडिशा में धोखाधड़ी के मामले में सेना के पूर्व जवान को गिरफ्तार किया गया है। केरल में महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के मामले में पीडीपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें, देश की अहम खबरें…
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी नागेंद्र प्रसाद कजाकिस्तान में भारत के नए राजदूत नियुक्त

विज्ञापन

भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टीवी नागेंद्र प्रसाद को कजाकिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार डॉ. टीवी नागेन्द्र प्रादि वर्ष 1993 बैच के (भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी है और वह अभी सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत हैं। वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

धोखाधड़ी के मामले में सेना का पूर्व जवान गिरफ्तार
ओडिशा के गंजाम जिले में रक्षा सेवाओं में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले में सेना के एक बर्खास्त जवान को किया गया है। पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार सेठी (33) को अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। सेठो के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज थे। बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवाना विवेक एम ने कहा कि आरोपी अब तक पुलिस को चकमा दे रहा था।

महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने पर पीडीपी नेता पर केस
केरल पुलिस ने महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के मामले में राज्य के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता मिसार मेथर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पत्रकार ने पार्टी के एक बीमार नेता अब्दुल नासिर मदनी की सेहत की जानकारी के लिए मेथर को संदेश भेजा था, जिसके जवाब में उन्होंने कथित विवादित संदेश भेजा। पुलिस ने 29 जून को मेथर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

कोविड-19 घोटाला : ईडी के सामने पेश हुए आईएएस संजीव जायसवाल
कोविड-19 महामारी केंद्र घोटाला मामले में शुक्रवार को आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। बीएमसी द्वारा स्थापित कोविड केंद्रों में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में ईडी ने 21 जून को जायसवाल सहित इस घोटाले से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके बाद उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। आईएएस जायसवाल सुबह साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय में पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने देर शाम तक उनसे पूछताछ की। कोविड महामारी के दौरान जायसवाल बीएमसी में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर थे और कोरोना केयर सेंटर के कई ठेके उनके आदेश से दिए गए थे।
विज्ञापन

यूपी समेत 19 राज्यों के लिए 6,194 करोड़ का आपदा राहत फंड मंजूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ की मंजूरी दे दी। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस राशि में 2022-23 के लिए चार राज्यों छत्तीसगढ़, मेघालय, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय हिस्से के रूप में 1,209.60 करोड़ रुपये शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि 4,984.80 करोड़ रुपये 15 राज्यों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और त्रिपुरा को भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें