फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों के साथ सेल्फी की चाहत ने ली एथलीट की जान

Sun, 31 Jul 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
तमाम चेतावनियों के बाबजूद भी लोग सेल्फी लेने के लिए अपनी जिंदगी खोने के डर को भूल जाते हैं। मध्य प्रदेश में सेल्फी लेने की चाहत मौत की वजह बन गई। राजधानी भोपाल में गोरागांव स्थित साई सेंटर में स्टीपल चेज की एथलीट पूजा कुमारी (18) शनिवार को क्रिकेट ग्राउंड के पास सेल्फी ले रही थी।
विज्ञापन


तभी उसका पैर फिसला और वह वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाए गए छह फीट गहरे गड्ढे में गिरी और डूबने से मौत हो गई। पूजा कुमारी मछलियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी, कि तभी अचानक उनका पैर फिसल गया।

इस घटना से साथी खिलाड़ी आक्रोशित हो गए। वे होस्टल से निकलकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक पहुंचे और हंगामा किया। छात्रों के दो वाहनों में तोडफोड़ भी की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर खिलाड़ी शांत हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तैरना नहीं आता था पूजा को

फाइल फोटो - फोटो : getty images
रातीबड़ पुलिस के अनुसार पूजा प्रेक्टिस के बाद अपनी साथी एथलीट प्रीति व नेहा के साथ क्रिकेट ग्राउंड के पास ही वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए खोदे गए तीन गड्ढों के पास पहुंचकर सेल्फी ले रही थी। और पैर फिसल जाने पर वो गढ्ढे में जा गिरी। ऊपर खड़ी प्रीति व नेहा को भी पूजा की तरह तैरना नहीं आता था। उन्होंने शोर मचाकर अन्य साथियों को मदद के लिए बुलाया।

साथियों ने पूजा को गढ्ढे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पूजा को सीआरपीएफ ने नौकरी का प्रस्ताव दिया था। वह उनकी तरफ से खेलने की तैयारी कर रही थी।

पूजा ने 2013 में बेंगलूरु में हुए 29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उसने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2015 में हैदराबाद जूनियर फेडरेशन कप में 3000 मीटर में उसने रजत जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें