फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए को मंगलवार को मिल जाएगा नया मुख्यालय

Mon, 09 Oct 2017 12:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी एनआईए - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अस्तित्व में आने के करीब नौ साल बाद आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी एनआईए को मंगलवार को अपना बहुमंजिला मुख्यालय मिल जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को मुंबई में 2008 में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद गठित किया गया था।
विज्ञापन


यह देश की संप्रभुता, सुरक्षा और एकता को प्रभावित करने वाली आतंकी गतिविधियों की जांच करती है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह लोधी रोड पर बनाए गए एनआईए के नए मुख्यालय परिसर का 10 अक्तूबर को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर और किरण रिजीजू भी उपस्थित रहेंगे।

पढे़ं- आतंकी फंडिंग मामले में विधायक शेख अब्दुल रशीद से NIA ने की 6 घंटे पूछताछ

एनआईए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अपराधों की जांच करती है और इसका अधिकार क्षेत्र पूरे देश में है। एनआईए ने 19 जुलाई, 2009 को काम करना शुरू किया था। एनआईए को सबसे पहला केस जून 2009 में सौंपा गया था। इस वर्ष जुलाई तक एजेंसी को कुल 166 मामलों की जांच सौंपी जा चुकी है। इनमें से 63 मामले जिहादी आतंकवाद, 25 पूर्वोत्तर के उग्रवाद, 41 मामले टेरर फंडिंग और जाली मुद्रा, 13 मामले वामपंथी उग्रवाद और 24 मामले आतंकवादी गुटों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


एनआईए 31 दिसंबर, 2008 को अस्तित्व में आई। शुरुआत में उसने अपनी गतिविधियां नई दिल्ली स्थित होटल सेंटोर से शुरू की। इसके बाद उसका मुख्यालय जून 2013 में एनडीसीसी-2 भवन, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में शिफ्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें