फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी खतरे के बीच तमिलनाडु में पांच स्थानों पर एनआईए ने मारे छापे, कई चीजें बरामद

Thu, 29 Aug 2019 08:34 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
तमिलनाडु में पांच स्थानों पर छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापा पांच स्थानों पर मारा गया। इस बीच एनआईए की टीम ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप्स और कई पेन ड्राइव बरामद की हैं। 

विज्ञापन

 

छापे के दौरान एनआईए की टीम ने पांच लोगों से पूछताछ की है। इन सभी को शुक्रवार को कोच्चि में एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक जिन पांच जगहों पर छापे मारे गए, उनमें उक्कम, बिलाल नगर, करुम्बुकदाई शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने उमर फारूक, सनाबर अली, समीना मुबीन, मुहम्मद यासिर, सदम हुसैन के आवासों पर छापे मारे हैं। ये लोग एनआईए की रडार पर हैं।

खास बात ये है कि छापा ऐसे समय पर मारा जा रहा है जब तमिलनाडु में आतंकियों के घुसने का इनपुट है। एनआईए की टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं आतंकियों ने इन लोगों से संपर्क तो नहीं किया। इसके लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें