फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: मानव तस्करी मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया 11वां आरोपी, भारत-बांग्लादेश सीमा से किया था प्रवेश

Fri, 22 Dec 2023 03:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)

सार

NIA: मानव तस्करी मामले में एनआईए ने 11वीं गिरफ्तारी की है। आरोप भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में घुसा था। उसे उसके कोच्चि स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
एनआईए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में केरल से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।  पिछले महीने देशव्यापी छापेमारी के बाद इस मामले का भंडाफोड़ किया था। एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

कोच्चि से हिरासत में लिया गया था आरोपी
एनआईए ने पिछले महीने 11वें आरोपी सऊदी जाकिर के घर पर तलाशी ली थी। जिसके बाद से वह फरार था। उसको उसके कोच्चि (केरल) ठिकाने पर ट्रैक किया गया और हिरासत में ले लिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पर बेनापोल के रास्ते भारत में घुसा था। इसके बाद वह कर्नाटक के बंगलूरू शहर के बेलंदूर इलाके में चला गया था। 

भारत में अवैध रूप से किया प्रवेश
इस इलाके में उन्होंने एक अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण इकाई स्थापित की थी और अन्य विदेशी नागरिकों की भर्ती की थी। इन विदशी नागरिकों ने अवैध रूप से देश में प्रवेश किया था। 

पिछले महीने दर्ज हुआ था मानव तस्करी का मामला
एनआईए को असम, त्रिपुरा और सीमा पार के देशों में मददगारों और तस्करों के साथ संबंध रखने वाले कर्नाटक के कुछ लोगों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी। जिसके बाद सात नवंबर को मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि इन संपर्कों की पहचान भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए भारत में व्यक्तियों की तस्करी में लगे एक बड़े नेटवर्क के हिस्से के रूप में की गई थी।

अब तक दस विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी
अधिकारी ने कहा कि आरोपी सीमा पार से तस्करी कर लाए गए लोगों को फर्जी आधार कार्ड भी मुहैया करा रहे थे। इससे पहले एनआईए ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच जारी
प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है, जिसका मकसद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय विभिन्न नेटवर्कों के जरिए किए जा रहे मानव तस्करी रैकेट को खत्म करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें