फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता बम ब्लास्ट में NIA की कार्रवाई: मुख्य आरोपी को दबोचा, मार्च में हुआ था धमाका; जानें पूरी वारदात

Sun, 26 Apr 2026 07:34 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में हुए बम धमाके के मामले में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार इलाके से की गई है, जहां रहने वाले अहिदुल इस्लाम मोल्ला को इस साजिश का अहम हिस्सा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पश्चिम बंगाल बम धमाके के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस साल की शुरुआत में हुए इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार इलाके के आरोपी अहीदुल इस्लाम मोल्ला को इस साल मार्च में दक्षिण बामुनिया गांव में हुए धमाके में उसकी भूमिका की गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक और आरोपी को राज्य पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बंगाल का सियासी चौसर: थंथनिया कालीबाड़ी में मत्था टेक पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, दूसरे चरण की तैयारी

बम बनाने और सबूत मिटाने में शामिल था अहीदुल इस्लाम
एनआईए की जांच से पता चला है कि अहीदुल इस्लाम इस जुर्म में षड्यंत्रकारी का साथी था, जिसमें बम बनाने और सबूत मिटाने का काम शामिल था। साजिश के तहत बम तैयार करते समय वे फट गए, जिससे जुर्म में शामिल एक आरोपी की मौत हो गई।यह घटना मार्च 2026 में दक्षिण बमुनिया गांव में हुई थी। उस समय कुछ लोग बम तैयार कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना ने इलाके में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया था।
विज्ञापन




पहले ही एक आरोपी को पकड़ चुकी है पश्चिम बंगाल पुलिस
जांच के दौरान एनआईए को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर अहिदुल इस्लाम मोल्ला की पहचान हुई। इसके बाद उसकी भूमिका की गहराई से जांच की गई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस भी एक आरोपी को पकड़ चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Bengal Elections: 'भाजपा ने दिल्ली के काम रोके, बंगाल में भी वही साजिश', अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

फिलहाल, एनआईए इस पूरे नेटवर्क और साजिश के बाकी पहलुओं की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धमाके के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका मकसद क्या था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें