फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी के गढ़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: थंथनिया कालीबाड़ी में टेका मत्था, फिर पीएम मोदी ने किया रोड शो

Sun, 26 Apr 2026 06:54 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, कोलकाता।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता में थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के बाद एक विशाल रोड शो किया। दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने इस मेगा इवेंट के जरिए अपनी ताकत दिखाई है। वहीं, पीएम मोदी ने बंगाल की संस्कृति के साथ जुड़ाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
बंगाल में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता में एक विशाल रोड शो के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस चुनावी अभियान की शुरुआत उन्होंने उत्तर कोलकाता के सिद्ध शक्तिपीठ थंथनिया कालीबाड़ी में पूजा-अर्चना के साथ की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिया मां काली का आशीर्वाद 
रविवार की शाम उत्तर कोलकाता के लिए बेहद खास रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले विधान सरणी स्थित प्राचीन थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां काली के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने यहां कुछ समय मौन रहकर प्रार्थना की, जिसे बंगाल की संस्कृति और आस्था के साथ जुड़ने के एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बीके पाल एवेन्यू से खन्ना क्रॉसिंग तक केसरिया लहर
मंदिर से बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ। जैसे ही पीएम मोदी का विशेष वाहन सड़कों पर उतरा, पूरा इलाका जय श्री राम और शंख की ध्वनियों से गूंज उठा। रोड शो बीके पाल एवेन्यू से शुरू होकर खन्ना क्रॉसिंग तक चला। पूरे रास्ते में सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग खड़े थे। छतों और बालकनियों से महिलाएं और बुजुर्ग प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

 

उत्तर कोलकाता की तंग गलियों में भी भारी उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच इस रोड शो ने पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को थाम दिया, लेकिन समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Bengal 2nd Phase Polls: 'लापरवाही की तो सख्त विभागीय कार्रवाई करेंगे', चुनाव आयोग की पुलिस अफसरों को चेतावनी

दूसरे चरण के लिए राजनीतिक बिसात
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 92 प्रतिशत से अधिक का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। अब सभी की निगाहें 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं। उत्तर कोलकाता का यह रोड शो रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी इस क्षेत्र के शहरी मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है, जहां टीएमसी का प्रभाव काफी मजबूत रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पहले चरण के भारी मतदान के बाद भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री के इस रोड शो का उद्देश्य उत्तर कोलकाता की उन सीटों पर प्रभाव डालना है जहां मुकाबला बेहद कड़ा है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस भी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए लगातार रैलियां कर रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें