फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगी सोनिया गांधी, राहुल अब 13 जून को जाएंगे ईडी दफ्तर

Wed, 08 Jun 2022 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 और राहुल गांधी को 5 जून को ईडी के समक्ष पेश होना था। राहुल ने विदेश दौरे की वजह से तय तारीख पर हाजिर होने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद उन्हें 9 जून का समय दिया गया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगी। सोनिया ने कोरोना के चलते और समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका रिपीट टेस्ट नियत समय पर किया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में उन्होंने ईडी से नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए 3 सप्ताह का समय मांगा है। ईडी ने अभी तक उन्हें जवाब नहीं दिया है। बता दें कि सोनिया पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उनकी तबीयत में फिलहाल सुधार है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


सोनिया को स्वास्थ्य कारणों के चलते मिल सकती है अगली तारीख
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 और राहुल गांधी को 5 जून को ईडी के समक्ष पेश होना था। राहुल ने विदेश दौरे की वजह से तय तारीख पर हाजिर होने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद उन्हें 13 जून का समय दिया गया है। सोनिया को भी स्वास्थ्य कारणों के चलते अगली तारीख मिल सकती है या फिर वर्चुअल पूछताछ भी की जा सकती है। चूंकि कोरोना के चलते फिलहाल वो अभी इस हालत में नहीं हैं।

कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे। कांग्रेस इस अवसर पर अपनी पूरी ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को सोमवार सुबह अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है। उनका कहना है कि ये सभी राहुल के साथ पैदल मार्च करते हुए ईडी कार्यालय तक जाएंगे। पार्टी ने इस मामले में गांधी परिवार के साथ खड़े होने के साथ सरकार की मंशा और एजेंसियों की भूमिका देश के सामने रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


13 जून को कांग्रेस कार्यसमिति बुलाने पर फैसला
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मुद्दे पर चर्चा और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को सभी महासचिवों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। इसमें 13 जून को कांग्रेस कार्यसमिति बुलाने पर फैसला होगा। पार्टी ने सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को 13 को दिल्ली में ही उपस्थित रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें