फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: राहुल गांधी से तीन दिन में ईडी की करीब 30 घंटे पूछताछ, कल फिर बुलाया, कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 05:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राहुल से पूछताछ पर नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर पार्टी कार्यकर्ताओं को हटाया। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल आवासों का घेराव करेगी और शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ घंटे से ज्यादा पूछताछ की। एजेंसी ने नेशनल हेराल्ड और यंग इंडियन के स्वामित्व से जुड़े निर्णयों में उनकी भूमिका पर सवाल किए। उनसे तीन दिन में करीब 30 घंटे पूछताछ हो चुकी है। मंगलवार को 11 घंटे और सोमवार को साढ़े दस घंटे तक पूछताछ हुई थी। उन्हें शुक्रवार को फिर बुलाया गया है।

विज्ञापन


राहुल से पूछताछ पर नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर पार्टी कार्यकर्ताओं को हटाया। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल आवासों का घेराव करेगी और शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

2015 से इस मामले में जमानत पर चल रहे राहुल (51) बहन प्रियंका वाड्रा के साथ ‘जेड प्लस’ सीआरपीएफ की सुरक्षा में बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे। राहुल से दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ शुरू हुई। उनसे तीन घंटे सवाल जवाब हुए। इसके बाद वह लंच के लिए एक घंटे तक बाहर रहे। अपराह्न करीब 4 बजे उनसे फिर से पूछताछ शुरू हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ की हो रही रिकॉर्डिंग
राहुल गांधी से अब तक हुई पूछताछ के दौरान सभी सत्रों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। उनके बयान ए4 साइज के पेपरों पर टाइप हो रहे हैं। इसे जांच अधिकारी को सौंपे जाने से पहले राहुल बारीकी से समीक्षा करते हैं। इसके बाद हस्ताक्षर करते हैं।
विज्ञापन


800 नेताओं-कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने को लेकर सोमवार से लेकर अब तक कांग्रेस के 800 वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें