फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड केस: डीके शिवकुमार को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 19 दिसंबर तक मांगे गए सभी वित्तीय दस्तावेज

Fri, 05 Dec 2025 10:51 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस भेजा है। उनसे 19 दिसंबर तक सभी वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन और दान के पैसे से जुड़े दस्तावेज मांगें गए हैं। 
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे उनके पैसे से जुड़े सभी रिकॉर्ड, लेन-देन और कांग्रेस पार्टी से जुड़ी जानकारी देने को कहा गया है। उनसे 19 दिसंबर तक दस्तावेज जमा करने को कहा गया है।

विज्ञापन


नोटिस 29 नवंबर को भेजा गया था, जिसमें जांचकर्ताओं ने शिवकुमार से उनके निजी बैकग्राउंड से लेकर कांग्रेस पार्टी में उनकी भूमिका तक की जानकारी मांगी है। आर्थिक अपराध शाखा ने साफ कहा है कि उन्हें पूरी जानकारी चाहिए कि पैसे कहां से आए और कहां भेजे गए।
 





दान के पैसों पर सवाल
नोटिस में यह पूछा गया है कि जिन दान या पेमेंट के नाम पर पैसे भेजे गए, वे किसके कहने पर भेजे गए थे। क्या उन्हें इस बात की जानकारी थी कि ये पैसे बाद में यंग इंडियन (Young Indian – YI) को भेजे जाएंगे, जो नेशनल हेराल्ड से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-रूस संबंधों में केसर की सुगंध: पीएम मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार, खास तोहफों में दिखी मित्रता की गर्माहट

पैसे का इस्तेमाल कैसे हुआ?
आर्थिक अपराध शाखा ने पूछा है कि अगर शिवकुमार को पैसों के इस्तेमाल की जानकारी थी, तो वे बताएं कि पैसा कहां और कैसे खर्च किया गया। जांचकर्ता यह भी जानना चाहते हैं कि यह लेन-देन किस उद्देश्य से किया गया था और क्या इसके पीछे कोई निर्देश या दबाव था।

मामले की जांच तेज हुई
दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच तेज कर रही है। नोटिस में यह भी साफ किया गया है कि शिवकुमार को सभी दस्तावेजों के साथ यह बताना होगा कि दान किसके निर्देश पर दिया गया और  यंग इंडियन को पैसे क्यों भेजे गए। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


19 दिसंबर को तय होगा कि शिवकुमार ने जानकारी दी या नहीं। अगर वे दस्तावेज समय पर नहीं देते, तो जांच और सख्त हो सकती है। यह पूरा मामला नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ा है, जिसमें धन के गलत इस्तेमाल का सवाल उठा है।

अन्य वीडियो-

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें