फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी सत्र से होगा कॉमन मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट

Thu, 28 Apr 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) इसी सत्र से होगा। केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी। कोर्ट ने सीबीएसई से गुरुवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम पेश करने के लिए कहा है। संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अनिल आर दवे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सीबीएसई को यह निर्देश दिया।

पीठ ने बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी को भी अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है ताकि परीक्षा के प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके। याचिकाकर्ता ने गुहार की थी कि सीबीएसई को इसी सत्र (2016-17) से एनईईटी आयोजित करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस महीने की 11 तारीख को 2013 के उस फैसले को वापस ले लिया था, जिसमें एमसीआई और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा एमबीबीएस, बीडीएस तथा परास्नातक कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने को संविधान के विरुद्ध बताया गया था। इसके बाद से मेडिकल में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का रास्ता फिर से खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें