फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCeG: जून महीने के दूसरे हफ्ते में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन, दक्षिण भारत के इस शहर में होगा आयोजन

Thu, 01 May 2025 03:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Andhra Pradesh: 28वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में 9 और 10 जून को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स (एनएईजी) 2025 भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 28वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस (एनसीईजी) अब 9 और 10 जून को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित होगी। पहले इसे गलती से 9-10 मई बताया गया था, लेकिन अब सरकार ने तारीख साफ कर दी है। दो दिन चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस का थीम — 'विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' होगा। इसमें कुल छह मुख्य सत्र और छह छोटे समूह सत्र होंगे।
विज्ञापन


केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजन
यह आयोजन केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की तरफ से आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मकसद नीति निर्माताओं, सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और शिक्षाविदों को एक साथ लाना है ताकि वे मिलकर चर्चा कर सकें और ऐसे सुझाव दे सकें, जिनसे सरकार की सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें - Naxal: नक्सलियों के गढ़ में लहराया तिरंगा, उग्रवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में से एक, 24 हजार जवान हुए शामिल
विज्ञापन


'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' केंद्र का लक्ष्य
केंद्र सरकार का लक्ष्य है 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स (एनएईजी) 2025 भी वितरित किए जाएंगे। इन पुरस्कारों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू करेंगे। वे एक सत्र की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसका विषय — आईटी हब के रूप में विशाखापत्तनम' होगा।

पवन कल्याण और नारा लोकेश देंगे मुख्य भाषण
वहीं उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और आईटी एवं मानव संसाधन मंत्री नारा लोकेश भी सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इसमें केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए डीएआरपीजी ने एक पोर्टल (nceg.gov.in) शुरू किया है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद, वक्ता, पैनलिस्ट और पुरस्कार विजेता अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Himanshi Narwal: 'हम मुस्लिम-कश्मीरी के खिलाफ नहीं'; पहलगाम में सैनिक पति को खोने वाली हिमांशी ने मांगा इंसाफ

इस बड़े आयोजन की तैयारियों के लिए डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने हाल ही में एक वर्चुअल बैठक भी की, जिसमें उन्होंने सम्मेलन के कार्यक्रम और उसकी अहमियत के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें