फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की 70 से अधिक संपत्तियां बेचकर 700-800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Thu, 15 Nov 2018 02:59 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की योजना देश भर में 70 से अधिक आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री कर 700-800 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि 16 शहरों में स्थित इन संपत्तियों की एमएसटीसी के जरिये ई-नीलामी की जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘हमें इन 70 संपत्तियों की बिक्री से करीब 700-800 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इनमें आवासीय एवं व्यावसायिक दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी संपत्तियां हैं जिन्हें हम पहले भी नीलामी के लिये पेश कर चुके हैं लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिल पाया था।’ 

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की संपत्तियों को बेचने की योजना को पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान 2012 में मंजूरी दी गयी थी। योजना के तहत अप्रैल 2014 से मार्च 2021 तक पांच हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें