फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूराम गोडसे देश का नंबर वन हिंदू आतंकी: असदुद्दीन ओवैसी

Sun, 11 Mar 2018 09:20 PM IST
एजेंसी, पुणे
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नाथूराम गोडसे को देश का नंबर वन हिंदू आतंकवादी करार दिया। 

विज्ञापन


एक जनसभा में उन्होंने कहा कि ऐसा कहने पर यदि पुलिस नोटिस देती है तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने कभी देश का सौदा नहीं किया था और न ही करेंगे लेकिन पिछले 70 सालों से हमें डराया जा रहा है, पर हम डरने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन

मोदी सरकार पर भी तीखा हमला

- फोटो : ANI
ओवैसी ने ट्रिपल तलाक बिल मामले पर मोदी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने शनिवार को पुणे में कहा कि आज हमारी मां और बहनों ने जुलूस में हिस्सा लेकर जालिम हुकुमत को पैगाम दिया और हम नौजवानों को और बुजुर्गों को पैगाम दिया कि आपको भी खड़ा होना होगा शरियत के लिए।
 
एआईएमआईएम प्रमुख ने आगे कहा कि मिस्टर मोदी आंखे खोलो और दिमाग से अपने पर्दे हटाओ, आप मुस्लिम खवातीनों के हमदर्द नहीं हैं, आप दुश्मन हैं हमारे और हमारी नाइंसाफी का इंतेजाम कर रहे हैं। मगर हमारे वजीर-ए-आजम सुनेंगे क्या? 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें