फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैसकॉम की अमेरिका से मांग, आईटी कर्मियों को मिले वीजा प्रतिबंधों से छूट

Sat, 13 Jun 2020 04:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एच-1 बी वीजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम ने अमेरिका में प्रस्तावित वीजा प्रतिबंधों से आईटी कर्मचारियों को छूट देने की मांग की है। नैसकॉम का कहना है कि अमेरिका में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बनाए रखने में ऐसे कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


नैसकॉम ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अमेरिकी उद्योगों के लिए ऐसे प्रौद्योगिकी कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, क्योंकि यह इंफ्रास्ट्रक्चर में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें स्वास्थ्य सेवा, अस्पताल और ऑनलाइन सर्विस शामिल हैं।

एच-1बीएस और एल-1एस जैसे गैर प्रवासी वीजा पर काम करने वाले अत्यधिक कुशल कर्मचारी इन सेवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। लिहाजा हम चाहते हैं कि इन कर्मचारियों को जरूरी कामगार मानते हुए वीजा प्रतिबंधों से छूट मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें