फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह का रो-रो कर बुरा हाल, भाई के लिए बहन ने मांगी PM से मदद

Fri, 19 Aug 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
पहलवान नरसिंह यादव पर वाडा की ओर से लगे चार साल के बैन पर उनके परिजनों ने दुख जताया है। नरसिंह की बहन ने अपने भाई की मदद के लिए पीएम मोदी से अपील की है कि उस पर लगे बैन को हटाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि नरसिंह भारत को गोल्ड दिलाएगा।
विज्ञापन
I appeal to Modi ji to support us and get this ban on #NarsinghYadav removed. He would have won gold surely: Sister pic.twitter.com/Qr7O5cYoHT — ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2016


भारतीय कुश्ती संघ की ओर से बीबी शरण सिंह का कहना है कि नरसिंह अभी किसी से भी बात करने की हालत में नहीं है और वह रोए जा रहा है। #NarsinghYadav is not in a position to talk right now, he has been constantly crying: BB Sharan Singh,WFI #Rio2016 — ANI (@ANI_news) August 19, 2016


नरसिंह की मां भुहलना देवी का कहना है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं है, बस इतना है कि मेरा बेटा साजिश का शिकार हुआ है। माना जा रहा है कि नरसिंह को क्लीन चिट दे चुके नाडा के खिलाफ भी वाडा कार्रवाई कर सकता है। नरसिंह नरसिंह यादव ओलंपिक से बाहर हो चुके हैं इसी के साथ 78 किलो भार वर्ग में भारत की चुनौती भी बिना लड़े समाप्त हो गई है क्योंकि इस भार वर्ग में भारत का कोई और पहलवान मुकाबले में नहीं है।

नरसिंह को खेल गांव में कमरा खाली करने का आदेश

नरसिंह यादव - फोटो : Getty
वाडा की फैसले को सही मानते हुए खेल पंचाट ने नरसिंह के चार साल बैन को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि नरसिंह इस ओलंपिक के साथ ही अगले ओलंपिक में भी भाग नहीं ले पाएंगे। नरसिंह को डोपिंग मामले में दोषी मानते हुए खेल पंचाट ने उन्हें 12 घंटें में खेल गांव में मिला कमरा और अपना कार्ड छोड़ने का आदेश दिया है।

बता दें कि डोपिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने दावा किया था कि उनके खिलाफ साजिश हुई है और उनके खाने में नसीला पदार्थ मिलाया गया है।
विज्ञापन

नाडा ने दी थी क्लीन चिट

नरसिंह यादव - फोटो : hggklkl
यह मामला इतनी सुर्खियों में रहा कि पीएमओ कार्यालय को हस्तक्षेप कर इस विवाद को शांत कराना पड़ा। इसके बाद ही नाडा ने नरसिंह को क्लीन चिट देते हुए रियो जाने की हरी झंडी दी थी। इसके बाद आनन फानन में नर सिंह यादव रियो पहुंचे थे और उन्हें आज से शुरू होने वाले कुश्ती के मुकाबलों में भाग लेना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें