फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी@20': उपराष्ट्रपति ने किताब 'ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का किया विमोचन, आठ साल पूरे करने वाली है मोदी सरकार 

Wed, 11 May 2022 12:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे देश में बूथ स्तर तक आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत तीन सदस्यीय कमेटी के साथ जिले स्तर पर भी कमेटी बनाने के आदेश निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
वैंकेया नाउडू ने पुस्तक का किया विमोचन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपने आठ साल पूरे करने वाले हैं। 15 दिन बाद मोदी सरकार के ये आठ साल पूरे हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इस मौके को भव्य बनाने में जुटी हुई है। इस बीच उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली में 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर नायडू ने कहा कि समकालीन समय में शायद ही कोई अन्य सार्वजनिक व्यक्ति हो, जिसने मोदी के समान अनुभवात्मक यात्रा की हो। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद पैदा हुए नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश की आजादी के बाद के इतिहास में अनूठा स्थान बनाया है। यहां तक कि उनके विरोधी भी उन्हें मानते हैं। हम सभी देख रहे हैं जो एक सामान्य व्यक्ति था। उसने पहले प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया और फिर अद्भुत काम करते हुए मुख्यमंत्री बना और फिर प्रधानमंत्री बना। 

गरीबी के आंगन से उठकर पीएम तक का सफर
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी को जब गुजरात का सीएम बनाया गया तो उन्हें पंचायत चलाने का भी अनुभव नहीं था। इसके बावजूद, उन्होंने लगातार जीत हासिल की और राज्य को काफी कुशलता से चलाया। शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी के 20 साल के अनुभव को सबने देखा है, लेकिन जब तक इससे पहले के 30 साल का अध्ययन नहीं करते तो वो अधूरा रह जाएगा। उनके पांच दशक का सार्वजनिक जीवन, गरीबी के आंगन से उठकर पीएम बनने तक का सफर है। 

Koo App

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज ’मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022

आठ साल तक वैश्विक बहस का किया नेतृत्व 
विज्ञापन

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, मोदी सरकार ने आठ साल तक आतंकवाद पर वैश्विक बहस का नेतृत्व किया है। उन्होंने विकास केंद्रित राजनीति और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सीमाओं को मजबूतर करने पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा उनका कार्यकाल सभी दूतावासों को 400 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचने के लिए जाना जाएगा। 

Koo App

Vice President M. Venkaiah Naidu will launch ‘Modi@20: Dreams Meet Delivery’ book today. Union Home Minister Amit Shah & EAM Dr S Jaishankar will also attend the event.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022


अमित शाह ने कही यह बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके राजनीतिक जीवन को समझने के लिए अलग-अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसके लिए समग्र नजरिए की जरूरत है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज को एक परिवार मानकर काम किया है। वे देश की राजनीति में पहले ऐसे नेता हैं, जिनके परिवार के बारे में किसी ने सुना तक नहीं है। ऐसा नेता खोजने पर भी नहीं मिलेगा।

भाजपा की ओर से बड़े आयोजन की तैयारी 
नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे देश में बूथ स्तर तक आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत तीन सदस्यीय कमेटी के साथ जिले स्तर पर भी कमेटी बनाने के आदेश निर्देश जारी हुए हैं। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ ली थी। करीब 15 दिन बाद उनके कार्यकाल के आठ साल पूरे होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें