फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की भाभी भगवती का अहमदाबाद में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Wed, 01 May 2019 02:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी भगवती का बुधवार को अहमदाबाद में निधन हो गया है। वह 55 साल की थीं। बीमारी की वजह से उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

विज्ञापन


उनके शव को घर लाया गया है। उनका आज शाम अहमदाबाद के एसजी राजमार्ग पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगवती प्रह्लाद मोदी की पत्नी थीं। जो प्रधानमंत्री के बड़े भाई हैं। प्रह्लाद मोदी गुजरात के फेयर प्राइस शॉप ओनर्स और केरोसीन लाइसेंस होल्डर्स एसोसिएशन के मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं।

पिछले कई महीनों से भगवती के शरीर के अंग काम नहीं कर रहे थे। उनका अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ब्लड प्रेशर, किडनी, डायबिटीज और पैरालिसिस का इलाज चल रहा था। उनके पति प्रह्लाद प्रधानमंत्री मोदी से दो साल बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें