फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, दुनिया के हर नेता ने मुझसे योग पर चर्चा की

Fri, 30 Aug 2019 08:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के करीब-करीब हर नेता के साथ उनकी बातचीत की शुरुआत योग से होती है और शायद ही विश्व का कोई नेता होगा जिसने योग पर बात करने में उनके साथ 5-10 मिनट नहीं लगाए होंगे।

विज्ञापन


एक योग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि लेकिन भूटान की उनकी हाल की यात्रा के दौरान इसमें बदलाव आया जहां डिस्कवरी के कार्यक्रम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में उनकी मौजूदगी को लेकर ज्यादा चर्चा थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का कोई व्यक्ति जो भारत की भाषा भी नहीं जानता हो, वह भी जब योग की बात आती है तो सोचता है कि अच्छा होता कि वह योग से जुड़ जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने इस एक विधा को लेकर जो समर्पण किया है उसने दुनिया के स्वास्थ्य क्षेत्र में कितना बड़ा योगदान दिया है, इसका हमें गर्व होता है।

उन्होंने कहा कि अब हमें योग के अलावा आयुष की अन्य विद्याओं को भी दुनिया भर में पहुंचाना है। योग ने खिड़की खोल दी है, दरवाजे खुलने में देर नहीं लगेगी।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं दुनिया में कहीं भी जाता हूं, कोई कितना ही बड़ा लीडर हो, उनसे बात की शुरुआत योग से ही होती है। शायद ही विश्व का कोई लीडर होगा जिसने योग पर बात करने में मेरे साथ 5-10 मिनट न खपाए हों।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज योग, स्वास्थ्य के साथ दुनिया को भारत के साथ जोड़ने का माध्यम बन रहा है। यानी योग की अब नई परिभाषा निकलकर आई है। योग शरीर, मन, बुद्धि आत्मा को तो जोड़ता था, अब योग दुनिया को भी जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में योग के लिए अभूतपूर्व उत्साह दिखा है। वह दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां के नेताओं से बात की शुरुआत योग पर बातचीत से ही होती है।

मोदी ने कहा कि आज हम देखते हैं कि जिस भोजन को हमने छोड़ दिया, उसको दुनिया ने अपनाना शुरु कर दिया है। जौ, ज्वार, रागी, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, ऐसे अनेक अनाज कभी हमारे खान-पान का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन अब ये सब चीजें हमारी थालियों से गायब हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें