फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री विवाद में नाम घसीटे जाने पर भड़के अलवर वाले नरेंद्र मोदी

Sun, 08 May 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र कुमार मोदी ने 1975 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लिया था। - फोटो : Times of India
विज्ञापन
चंद दिनों पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमनाम होना अलवर के व्यवसायी नरेंद्र मोदी को बहुत भाता था। प्रधानमंत्री का 'नामराशी' होने के कारण वे चर्चा में रहते थे, हालांकि जबसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद में उनका नाम लिया है, वे बहुत परेशान हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली के व्यवसायी अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्नातक की डिग्री नहीं मिली थी, बल्‍कि अलवर के उद्योगपति नरेंद्र कुमार मोदी को डिग्री मिली थी। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है। 

केजरीवाल के बयान के बाद से अलवर के व्यवसायी नरेंद्र मोदी परेशान हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ ‌इंडिया से बातचीत में कहा, ''मेरा नाम विवाद में घसीटा जा रहा है। मेरा ध्यान मेरी बिजनेस मीटिंगों से हटाकर रिपोर्टर्स की फोन कॉल पर लगा दिया गया है।" उन्होंने कहा कि अगर लोग आपके नाम की इस्तेमाल आपकी इजाजत के बगैर करते हैं तो बहुत ही बुरा लगता है। हालांकि अलवर के व्यवसायी नरेंद्र मोदी ये जरूर मानते हैं कि 1978 में उन्हें डीयू से ‌डिग्री मिली ‌थी। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑप इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अलवर के नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डि‌ग्री में बहुत अंतर है। अलवर के नरेंद्र मोदी ने कॉमर्स से स्नातक किया है और डिग्री पर उनका नाम नरेंद्र कुमार मोदी है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री बीए की है और उसपर उनका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी दर्ज ‌है।

अलवर के मोदी ने 1975 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया था और 1978 में उन्होंने कॉलेज के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। नरेंद मोदी अपने बारे में खुलासा किए जाने से आम आदमी पार्टी से नाराज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें