फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो साल में मोदी ने विज्ञापनबाजी के अलावा कुछ नहीं किया'

Wed, 15 Jun 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी के 17वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी पर जमकर बरसे पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो साल के कार्यकाल में विज्ञापनबाजी के अलावा कुछ नहीं किया। देश में हुए विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पता चलता है कि अब मोदी लहर धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को पार्टी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोला।
विज्ञापन


मुंबई के षण्मुखानंद हाल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पवार ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बीते दो साल से केवल विज्ञापनबाजी में मशगूल रही है। खेती की उपज घटी है और बेरोजगारी बढ़ गई है। निर्यात घटने से देश का नुकसान हो रहा है। दो साल बीत जाने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

सत्ता परिवर्तन के समय जो परिस्थितियां थी वहीं आज भी हैं। मोदी के विदेशी दौरे पर पवार ने कहा कि वे विदेशों में जाकर देश की बदनामी कर रहे हैं। वे विदेश में  कांग्रेस की बुराई करते हैं। यह भूल जाते हैं कि वे भाजपा के नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं। पवार ने कहा कि वे विदेश दौरे के विरोधी नहीं हैं, परंतु विदेश में जाकर देश की भूमिका रखनी चाहिए। वहीं, पवार ने पूर्व उपमुख्यममंत्री छगन भुजबल का नाम लिए बिना उनका बचाव किया। पवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बदले की भावना से एनसीपी के नेताओं को जेल में बंद कर दिया है।
विज्ञापन


धोखे का साल खत्म हो गया
शरद पवार को सुनहरे दिन फिर लौटने की उम्मीद है। पवार ने कहा कि 16 वां बरस धोखे का होता है, लेकिन पार्टी अब 17 साल की हो गई है। लिहाजा, अब धोखे का समय खत्म हो गया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी आड़े हाथ लिया। पवार ने कहा कि किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। फडणवीस सरकार आने के बाद 1060 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उनकी न तो केंद्र ने सुध ली और न हीं राज्य सरकार ने कुछ किया।  पवार ने कहा कि लोग घर-बार छोड़कर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें