फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनामी जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह

Fri, 24 May 2019 07:39 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल में संभावित नए चेहरे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सुनामी जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा संसदीय दल की बैठक शनिवार को होगी। इस बार मोदी कैबिनेट में कई नए युवा चेहरों को जगह मिलेगी तो दूसरी ओर कैबिनेट में कुछ बड़े नेताओं की जिम्मेदारी बदले जाने की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमण, वीके सिंह और मेनका गांधी को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसी तरह अनुराग ठाकुर, गोपाल शेट्टी, तेजस्वी सूर्या, गजेंद्र शेखावत, खडसे रक्षा निखिल, सुभाष सरकार, ज्योर्तिमय सिंह महतो, राजू बिस्टा, मोहन मंडावी और प्रीतम मुंडे जैसे सांसदों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अगर अमित शाह मोदी कैबिनेट में बतौर गृहमंत्री शामिल होते हैं तो मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दूसरी भूमिका सौंपी जा सकती है। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और राजनाथ को दोबारा से संगठन में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि इस बाबत कोई भी फैसला करने से पहले मोदी और शाह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बातचीत करेंगे। अगर नड्डा को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय जैसा विभाग दिया जा सकता है। 

गोयल की भूमिका लगभग तय

मोदी की नई कैबिनेट में पीयूष गोयल की भूमिका लगभग तय हो गई है। उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपे जाने की तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में गोयल को मोदी के सबसे विश्वस्त मंत्रियों में शामिल किया जाता है।

ऐसी उम्मीद बहुत कम है कि विदेश मंत्रालय इस बार सुषमा स्वराज के पास रहे। इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है। यह जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण के पास जा सकती है। 

भाजपा के एक बड़े नेता का यह भी कहना है कि मोदी इस बार अपनी कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका देना चाहते हैं। इसके अलावा वे राज्य जहां भाजपा ने पहली बार बड़ी जीत का परचम लहराया है, वहां के सांसदों को मंत्री पद दिया जाएगा। इसमें पहला नंबर पश्चिम बंगाल का आता है। यहां पर भाजपा ने टीएमसी के किले में बड़ी सेंध लगाई है।
विज्ञापन

ये नए चेहरे मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

इन महिलाओं को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह

अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को कैबिनेट में बड़ा मंत्रालय दिए जाने की चर्चा है। उनके साथ कोडरमा से सांसद अण्णपूर्णा देवी, महाराष्ट्र के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी संभाले उनकी बहू रक्षा खडसे (रावेर सीट), बीड से सांसद बनी प्रीतम मुंडे, सुल्तानपुर से जीती मेनका गांधी, रीता बहुगुणा जोशी और हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार विंध्य क्षेत्र की मीरजापुर संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की बात कही जा रही है।

ये नए चेहरे बन सकते हैं मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य

मुंबई उत्तर सीट से जीत हासिल करने वाले गोपाल शेट्टी को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। शेट्टी इस क्षेत्र के जमीनी नेता के तौर पर जाते जाते हैं। वे संगठन में मुंबई भाजपा के अध्यक्ष रहने के अलावा और कई जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। 2014 में भी गोपाल शेट्टी ने करीब साढ़े चार लाख मतों से जीत दर्ज कराई थी।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर गांवों में देने शुरू किए, तो गोपाल शेट्टी ने इस क्षेत्र की झोपड़पट्टियों में 18 हजार सिलेंडर और अच्छी गुणवत्ता वाले चूल्हे हिमाचल प्रदेश की किसी कंपनी से थोक में मंगवाकर बंटवाए थे। 

खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हरिद्वार सीट से जीते पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल, इंदौर से सांसद शंकर लालवाणी, जोधपुर सीट पर सीएम अशोक गहलौत के बेटे को पटकनी देने वाले गजेंद्र शेखावत, जादवपुर से अनुपम हाजरा, बंकुरा से सुभाष सरकार, जलपाईगुडी से डॉ जयंता कुमार राम, हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर और कांकेर के सांसद मोहन मंडावी का नाम भी मंत्रियों की सूची में आ सकता है।

इसके अलावा हरियाणा में सोनीपत सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हराने वाले रमेश कौशिक, रोहतक सीट पर तीन बार के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को शिकस्त देने वाले अरविंद शर्मा और हिसार सीट पर जीते केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रजेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें