उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने इलाहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक किस्सा सुनाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जब ट्रंप से पूछा गया कि वो विकास कैसे करेंगे तो उन्होंने कहा मोदी की तरह विकास के काम करना चाहते हैं, यह देश के लिए गर्व की बात है।
यूपी सीएम ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यह न केवल मोदी जी के लिए बल्कि 125 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अगर हम धर्म को बचाना चाहते हैं तो हमें अपने बीच प्रचलित जातिवाद जैसी बुराईयों को दूर करना होगा। तभी हम अपने समाज और देश को बचाने में सक्षम होंगे, जब हम उन तत्वों की पहचान करेंगे।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">When US President Donald Trump was asked how will he work for the development of his country, he answered just like Narendra Modi is working for the development of India. This is a matter of pride not only for Modi Ji but also 125 Crore Indians: UP CM Yogi Adityanath <a href="https://t.co/jtFk08GCaa">pic.twitter.com/jtFk08GCaa</a></p>— ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/954319547284185088?ref_src=twsrc%5Etfw">January 19, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार (19 जनवरी) को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बड़ी ‘बीमारियों’ के इलाज के लिए ‘बेस्ट डॉक्टर’ हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उनके पास भले ही एमबीबीएस की डिग्री न हो लेकिन वह देश को पीड़ित करने वाली बीमारी का इलाज करने के लिए ‘बेस्ट डॉक्टर’ हैं।