फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसदों और विधायकों से PM मोदी ने की सीधी बात, युवाओं से जुड़ने का दिया मंत्र

Sun, 22 Apr 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने विधायकों और सांसदों को स्कूली बच्चों और युवाओं से जुड़ने के लिए कहा। मोदी ने सभी को विकास का मंत्र भी दिया। इस संवाद के दौरान देश के विभिन्न कोनों से विधायकों और सासंदों ने पीएम के सामने अपनी बात रखने के साथ ही मार्गदर्शन भी मांगा। इन अनौपचारिक संवाद के जरिए मोदी ने जनप्रतिनिधियों से उनके हाल-चाल पूछे। इस मौके पर उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन


मोदी ने सासंदों से कहा कि यदि उनके इलाकों के तीन लाख लोग ट्विटर पर उन्हें फॉलो कर रहे हैं तो वह भी इस तकनीक के जरिए उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर जीवन जी सके। उन्होंने सासंदों और विधायकों को बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी। 

पीएम ने गांव का विकास करने के लिए अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह कम से कम एक गांव में खुद बदलाव लाएं। मोदी ने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था के साथ लोगों को जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नेताओं से कहा कि वह किसानों के लिए हो रहे कामों का प्रचार करें और 8-10 गांवों के बीच एक वेलनेस सेंटर बनाएं।
विज्ञापन


बातचीत में पीएम ने बताया कि वे 26 तारीख को कर्नाटक कैडर से बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं। गरीबों को बैंक से कर्जा ना मिलने पर उन्होंने कहा कि गरीब आदमी बैंक का कर्ज लेकर कभी नहीं भागता है। हालांकि यह पहली बार नहीं था जब मोदी ने ऐप के जरिए बातचीत की है। पिछले कुछ समय से लगातार पीएम अपने सांसदों से संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें