फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Narendra Modi: पीएम मोदी की तेलंगाना को कई सौगातें, यूरिया प्लांट राष्ट्र को समर्पित, कही ये बड़ी बात

Sat, 12 Nov 2022 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण तेलंगाना के लिए हुआ है। ये परियोजनाएं यहां खेती और उद्योग दोनों को बल देने वाली हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना  के पेद्दापल्ली जिले में रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) का यूरिया प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले उन्होंने प्लांट का दौरा किया। पीएम ने पेड्डापल्ली जिले में भद्राचलम रोड और सत्तुपल्ली के बीच नई रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित किया। इसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने 2200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें NH-765DG का मेदक-सिद्दीपेट-एलकाथुर्ति खंड, NH-161BB का बोधन-बसर-भैंसा खंड, NH-353C का सिरोंचा से महादेवपुर खंड शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण तेलंगाना के लिए हुआ है। ये परियोजनाएं यहां खेती और उद्योग दोनों को बल देने वाली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि 1990 के बाद 30 साल में जितना विकास हुआ, उतना विकास अब सिर्फ कुछ वर्षों में होने वाला है। इतना अभूतपूर्व विश्वास आज दुनिया को भारत पर है इसका कारण है पिछले 8 वर्ष में भारत में हुआ बदलाव।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन, 12 महीने, पूरे देश में चलने वाला मिशन है। हम एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करते हैं तो अनेक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देते हैं। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने पहला काम ये किया कि यूरिया की शत प्रतिशत नीम कोटिंग कर दी। इससे यूरिया की कालाबाजारी रुक गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि  पिछले दो-तीन साल से दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है। दूसरी ओर संघर्ष हो रहे हैं, सैन्य कार्रवाइयां हो रही हैं और उसका असर देश और दुनिया पर भी पड़ रहा है। इन विकट परिस्थितियों में भी दुनिया भर में एक और बात सुनने को मिल रही है। दुनिया भर के जानकारों का कहना है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और उस दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें