फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट पहुंचा मोदी चालीसा के कॉपीराइट का मामला

Wed, 29 Jun 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मोदी चालीसा को लेकर विवाद - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी के आगरा में बल्केश्वर कालोनी के विष्णु कुमार अग्रवाल का आरोप है कि उनके द्वारा रचित नरेंद्र मोदी चालीसा और आरती में इसी कालोनी के प्रमील कुमार ने धोखाधड़ी से अपना नाम जोड़ लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीजेएम कोर्ट में की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी चालीसा और आरती की रचना उन्होंने की थी। कॉपीराइट एक्ट के तहत 28 फरवरी 2003 को इसका रजिस्ट्रेशन कराया था। आरोप है कि प्रमील ने कूट रचना के तहत चालीसा की अंतिम पंक्ति में अपना नाम जोड़ लिया। इसकी किताब भी छपवा ली।

एक अप्रैल 2014 को कटरा वजीर खां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में इसका विमोचन भी करा लिया। कोर्ट ने दरखास्त पर थाना से आख्या तलब की है। सुनवाई एक जुलाई को होगी। विष्णु कुमार का कहना है कि  प्रमील के साथ कई और लोग शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Publishe By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें