फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 4 बजे होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

Wed, 13 Jun 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। ये बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित है। इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। इसके तुरंत बाद ही मंत्रिपरिषद की भी बैठक रखी गई है। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार होगा। इस बैठक में बांध की बेहतर सुरक्षा के लिए बांध सुरक्षा बिल को मंजूरी मिल सकती है। बांध टूटने से होने वाले जान माल के खतरे को दूर करने के उद्देश्य से संसद में बांध सुरक्षा बिल पहले ही पेश किया गया था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रगति मैदान की 3.7 एकड़ जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। निजी कंपनी को होटल बनाने के लिए 99 साल के लिए लीज पर जमीन देने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। उत्तर पूर्वी परिषद (North Eastern council) में बदलाव का प्रस्ताव भी आ सकता है। 

इससे पहले गृह मंत्रालय में बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। जिसमें इस बात की चर्चा हुई कि हाल ही में एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया था, उससे कैसे निपटा जाए।
विज्ञापन


सरकार विचार कर रही है कि सख्त कानून बनाया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया जा सके, उसे कमजोर न किया जा सके। बैठक में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत और राम विलास पासवान शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें