फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री क्षमता के लिए सेशेल्स को भारत देगा 10 करोड़, दोनों देशों ने 6 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Mon, 25 Jun 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, डैनी फार
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फार की बैठक के बाद दोनों देशों ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये। पीएम मोदी ने कहा कि हम एक-दूसरे के अधिकारों की मान्यता के आधार पर एजम्प्शन आईलैंड परियोजना पर मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं। भारत ने सेशल्स को समुद्री सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिये 10 करोड़ डालर कर्ज देने की घोषणा की। मोदी ने सेशल्स के राष्ट्रपति के साथ वार्ता के बाद कहा कि भारत और सेशल्स हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखने को प्रतिबद्ध।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और सिशेल्स प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। हम लोकतंत्र के मूल मूल्यों का सम्मान करते हैं और हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाने के लिए भोगोलिक रणनीति साझा करना चाहते हैं।'

सेशेल्स के राष्ट्रपति फार ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में हिस्सेदारी पर विचारधारा की समझ बनी है खासतौर से सुरक्षा, रक्षा और हमारे समय की चुनौतियों जिसमें मौसम में आ रहे बदलावों, बहुपक्षीय व्यापार वार्ता और असमानता को भरने को लेकर उसका नजरिया साफ है।' 
विज्ञापन


फार आपने छह दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। वह शनिवार को साबरमती आश्रम गये थे जहां महात्मा गांधी 1917 और 1930 के बीच रहे थे। अहमदाबाद और गोवा के दौरे के बाद फार रविवार को दिल्ली पहुंचे जिनकी आगवानी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने की। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें