फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोचैम के स्थापना सप्ताह पर बोले पीएम मोदी- मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हो रहा निरंतर बदलाव

Sat, 19 Dec 2020 11:42 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योग मंडल एसोचैम के स्थापना सप्ताह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने रतन टाटा को ‘एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ दी सेंचुरी अवॉर्ड’ प्रदान किया। रतन टाटा ने टाटा समूह की ओर से यह अवॉर्ड लिया। रतन टाटा ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह महामारी के दौरान देश का नेतृत्व किया इसके लिए हम लोग उनके कृतज्ञ हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, बीते 100 सालों में आप सभी ने देश की अर्थव्यवस्था से करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। बता दें कि एसोचैम की स्थापना देश के सभी क्षेत्रों के प्रवर्तक चैंबरों ने 1920 में की थी। इसके तहत 400 से अधिक चैंबर और व्यापार संघ आते हैं। देश भर इसके सदस्यों की संख्या 4.5 लाख से अधिक है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 AM, 19-Dec-2020

भारत में आर एंड डी को बढ़ाने की जरूरत

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, देश आज करोड़ों युवाओं को अवसर देने वाले उद्यम और धन निर्माता के साथ है। निवेश का एक और पक्ष है जिसकी चर्चा आवश्यक है। ये है रिसर्च एंड टेवलपमेंट- आर एंड डी, पर होने वाला निवेश। भारत मेंआर एंड डी पर निवेश बढ़ाए जाने की जरूरत है। 

11:28 AM, 19-Dec-2020

मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हो रहा निरंतर बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नया भारत, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है। और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है। मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर बदलाव कर रहे हैं। 

11:26 AM, 19-Dec-2020

पहले लोग वाय इंडिया कहते थे, अब वाय नॉट इंडिया कहते हैं

पीएम मोदी ने कहा, हमारा चैलेंज सिर्फ आत्मनिर्भरता ही नहीं है। बल्कि हम इस लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल करते हैं, ये भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, एक जमाने में हमारे यहां जो परिस्थितियां थी, उसके बाद कहा जाने लगा था- वाय इंडिया (भारत ही क्यों)। अब जो सुधार देश में हुए हैं, उनका जो प्रभाव दिख रहा है, उसके बाद कहा जा रहा है- वाय नॉट इंडिया (भारत क्यों नहीं)। 

विज्ञापन
11:23 AM, 19-Dec-2020

आने वाले 27 साल हमारे सपने और समर्पण का टेस्ट

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आने वाले 27 साल भारत के ग्लोबल रोल को ही तय नहीं करेंगे, बल्कि ये हम भारतीयों के सपने और समर्पण, दोनों को टेस्ट करेंगे। ये समय भारतीय उद्योग के रूप में आपकी क्षमता, प्रतिबद्धता और साहस को दुनिया भर को दिखा देने का है। 

11:21 AM, 19-Dec-2020

आज वो समय जब हमें प्लान के साथ एक्ट भी करना है

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, इसलिए आज वो समय है, जब हमें प्लान भी करना है और एक्ट भी करना है। हमें हर साल के लिए, हर लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है। 

विज्ञापन
11:19 AM, 19-Dec-2020

आत्मनिर्भर बनाने में अब आपको पूरी ताकत लगानी है

पीएम मोदी ने कहा, अब आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है। इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आईं और कई समाधान भी। 

11:17 AM, 19-Dec-2020

आपने लोगों का जीवन बेहतर किया

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बीते 100 सालों से आप सभी देश की अर्थव्यवस्था को करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है।

11:17 AM, 19-Dec-2020

हम पीएम के कृतज्ञ: रतन टाटा

रतन टाटा ने कहा, मैं वर्षों से व्यापार में रहा हूं, मैंने यह मान लिया है कि हमारे पीएम क्या करना चाहते हैं। उन्होंने महामारी के दौरान जिस तरह देश का नेतृत्व किया है उसके लिए हमें उनका कृतज्ञ होना चाहिए। 

11:14 AM, 19-Dec-2020

एसोचैम के स्थापना सप्ताह पर बोले पीएम मोदी- मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हो रहा निरंतर बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योग मंडल एसोचैम के स्थापना सप्ताह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने रतन टाटा को ‘एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ दी सेंचुरी अवॉर्ड’ प्रदान किया। रतन टाटा ने टाटा समूह की ओर से यह अवॉर्ड लिया। रतन टाटा ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह महामारी के दौरान देश का नेतृत्व किया इसके लिए हम लोग उनके कृतज्ञ हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, बीते 100 सालों से आप सभी देश की अर्थव्यवस्था को करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। बता दें कि एसोचैम की स्थापना देश के सभी क्षेत्रों के प्रवर्तक चैंबरों ने 1920 में की थी। इसके तहत 400 से अधिक चैंबर और व्यापार संघ आते हैं। देश भर इसके सदस्यों की संख्या 4.5 लाख से अधिक है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें