फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी द्वारा नरसिम्हा राव की तारीफ पर पूर्व पीएम के पोते ने पूछा, 16 साल बाद क्यों आए याद?

Sat, 25 Jul 2020 04:09 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, तेलंगाना
विज्ञापन
एनवी सुभाष - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं द्वारा अचानक से देश के नौंवें प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्हा राव की तारीफ के बाद राजनीतिक गलियारे में सवाल भी उठने लगे हैं। सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा पर अब उनके पोते एनवी सुभाष ने ही हैरानी जताई है। कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किए जाने पर तेलंगाना में बीजेपी के प्रवक्ता और नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनके योगदान को नकारा और उनका अपमान किया।

विज्ञापन


एनवी सुभाष ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी पीवी नरसिम्हा राव का जन्म शताब्दी दिखावे के लिए मना रही है। कांग्रेस पार्टी पीवी नरसिम्हा राव की विरासत खो चुकी है। पार्टी ने उनके योगदान को नकार दिया और उनका अपमान किया, जबकि उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया और मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।' 

राव के पोते ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वीडियो जारी किया, जिसमें वे किसी और का लिखा हुआ स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। यह केवल दिखावे के लिए है। सिर्फ इसलिए कि पीवी नरसिम्हा राव दक्षिण भारत से हैं और वह गांधी परिवार से नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि उनको नजरअंदाज किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया और अपमानित किया।'
विज्ञापन


सुभाष ने आरोप लगाया कि समारोह को केवल तेलंगाना तक सीमित रखा गया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हाई कमांड ने उनकी मृत्यु के 16 साल बाद इस मौके सेलिब्रेट करने का फैसला किया। यूपीए सरकार के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के जन्मदिवस और पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी से कोई नहीं आता था। आपको 16 साल क्यों लग गए? कांग्रेस को यह बताना चाहिए। नरसिम्हा राव एक राष्ट्रीय नेता थे। तेलंगाना कांग्रेस को केंद्रीय नेतृत्व और गांधी परिवार से आदेश मिला है कि सेलिब्रेशन को तेलंगाना तक सीमित रखा जाए। दिल्ली में कोई सेलिब्रेशन नहीं हो रहा है। 

उन्होंने आगे कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी नरसिम्हा राव के काम, उनकी नीतियों और प्रयासों की सराहना करते हैं। पीएम मोदी सार्वजनिक भाषणों, मन की बात में पीवी नरसिम्हा राव के बारे में बात करते हैं। पीएम मोदी ने पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल के लिए दिल्ली में जमीन का आवंटन किया, जिसका वादा यूपीए सरकार ने किया था लेकिन अमल नहीं किया गया। मोदी सरकार ने उनके नाम से पोस्टल स्टैंप जारी किया।'

गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राव के लिए सम्मान जाहिर किया और उनकी जमकर तारीफ की। यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव की इस तरह तारीफ की है। बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्ते सहज नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें