महाराष्ट्र में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कई व्यंजनों का लुफ्त उठाया, जिसमें सोल कढ़ी, वड़ा पाव, साबुदाना वड़ा, झुनकी, दाल पालक और भाकर, श्रीखंड और पुरन पोली और मोदक भी शामिल था।
गणेश चतुर्थी के मौके पर भारत में मौजूद इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने यहां महाराष्ट्र हाउस में भगवान गणेश के पसंदीदा मिठाई मोदक का भरपूर आनंद उठाया। गिलोन ने इस दौरान महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन वड़ा पाव का भी स्वाद चखा।
विज्ञापन
इस्राइल के राजदूत का महाराष्ट्र दर्शन
गिलोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा, 'गणपति बप्पा मोर्या। गणेश चतुर्थी के मौके पर हमने महाराष्ट्र के व्यंजनों का आनंद उठाया। हमने भगवान गणेश के पसंदीदा मिठाई मोदक का भी स्वाद चखा। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि हमारी यह भोजन यात्रा कहां तक आगे जाएगी।'
महाराष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलोन ने कई अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जिसमें सोल कढ़ी, वड़ा पाव, साबुदाना वड़ा, झुनकी, दाल पालक और भाकर, श्रीखंड और पुरन पोली और मोदक भी शामिल था।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'गणेश चतुर्थी पर देशभर में मेरे परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!'
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष पर मनाया जाता है। यह हिंदुआ को सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और महाराष्ट्र में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है। हर साल इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त गणपति के दर्शन के लिए मंदिरों और पंडालों में जाते हैं। दस दिनों तक मनाए जाने वाले इस उत्सव का आगाज आज यानी की 19 सितंबर से हो चुका है।